पंजाबी समाज के मेधावी छात्रों को सम्मानित करेगा क्लब
देवबंद। युवा पंजाबी क्लब की बैठक में 18 नवंबर को पंजाबी समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया।
रेलवे रोड स्थित कार्यालय पर बैठक में क्लब अध्यक्ष गुरजोत सिंह सेठी ने कहा कि समाज के मेधावी ही उसकी पहचान होते है। सम्मान पाकर वह गर्व महसूस करते हैं। महामंत्री गगन गिरधर और कोषाध्यक्ष अमित भारती ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी 18 नवंबर को रात्रि में गुरुद्वारा साहिब के दशमेश हॉल में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न कक्षाओं में प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण करने वाले समाज के छात्र-छात्राओं से अपनी मार्कशीट की छाया प्रति 15 नवंबर तक जमा कराने का आह्वान किया। बैठक में विजय गिरधर, बालेंद्र सिंह, राजन छाबड़ा, अनमोल अजमानी, हरविंदर बेदी, गुरदीप सोढ़ी, डॉ. गुरविंदर छाबड़ा, राजेश छाबड़ा, विकास अरोड़ा, अंकित अरोड़ा, जसमीत सिंह, टिंकू चड्ढा, संदीप धींगड़ा, सुमित भारती, दीपक अरोड़ा, राजीव होरा आदि मौजूद रहे।