सहारनपुर। विश्व धर्म संसद के 125वें स्थापना दिवस के मौके पर स्वामी विवेकानंद और आज का भारत विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में विश्व धर्म संसद के राष्ट्रीय महासचिव योगेश कुमार गंभीर ने कहा कि आज के दिन 1892 में शिकांगो में विश्व के सभी धर्मों का एक महासम्मेलन आयोजित हुआ था। जिसकी अध्यक्षता स्वामी विवेकानंद ने करते हुए समूचे विश्व को भारत की विशाल संस्कृति, सामर्थ्य व विलक्षण प्रतिभा से रूबरू कराया था। स्वामी विवेकानंद जैसी विलक्षण प्रतिभा का देश को आज भी इंतजार है। इस दौरान लालचंद वर्मा, रमेश खुराना, श्याम सुंदर, बलबीर सिंह राणा, बिजेंद्र रावत, चौधरी बृजपाल, पंडित अक्षय कुमार, डा. अनिल शर्मा, जोगेंद्र खुराना, राजेंद्र चौधरी, सलीम अंसारी, सईद अहमद, जितेंद्र गुर्जर, संजय धीमान आदि मौजूद रहे।
कॉलेज का किया औचक निरीक्षण
सहारनपुर। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डा. राजीव गुप्ता ने महाराज सिंह डिग्री कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों की उपस्थिति पंजिका निरीक्षण करते हुए कहा कि छात्रों की उपस्थिति को हर माह वेबसाइट पर अपलोड किया जाए। ऐसा ना करने पर वेतन आहरण नहीं होगा। भविष्य में किसी भी महाविद्यालय का निरीक्षण किया जा सकता है।