स्वामी दयानंद के सिद्धांतों को अपनाएं : राघव
सहारनपुर। आर्य महासम्मेलन में सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने आर्य समाज और स्वामी दयानंद के सिद्धांतों तथा शिक्षाओं को अपनाने की अपील की। उन्होंने स्वामी दयानंद को देश की आजादी की नींव रखने वाला संत बताया।
जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के तत्वाधान में उत्सव पैलेस में आर्य महासम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि रहे सांसद ने कहा कि आज आर्य समाज और पौराणिक हिंदुओं को अलग-अलग करे देखा जा रहा है जो एक भ्रांति है। आर्य समाज और स्वामी दयानंद सरस्वती तो हमें अपने मूल से जुड़े रहने, वेदों की ओर लौटने और स्वार्थ छोड़कर सबकी उन्नति की सीख देते हैं। उन्होंने संघ द्वारा घर वापसी को स्वामी श्रद्धानंद के शुद्धि आंदोलन से जोड़ते हुए कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को नष्ट करने में आर्य समाज के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।
जिला प्रधान आचार्य विरेंद्र शास्त्री, उप प्रधान देवेंद्र पाल आर्य, मंत्री अवनीश आर्य ने सांसद को पगड़ी पहनाकर एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। डीएवी कॉलेज की प्राचार्य डा. मीनू भट्टाचार्य, निर्मला आर्य, रश्मि गर्ग, मीना वर्मा ने अपने विचार रखे।
इस दौरान सुबोध मलिक आर्य, ऋचा शास्त्री, नसीब सिंह वर्मा, कोमल आर्य, विकास आर्य, विपिन आर्य, डा. प्रीतम सिंह, अनिल आर्य, राजवीर मतौली, अनुराग आर्य, शिवकुमार शास्त्री, प्रियवृत्त शास्त्री, संगीता आर्य, ललिता आर्य, कुमारी शैली मौजूद रहे।