फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी नेता हुलास राय सिंघल भी हुए भाजपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारी नेता हुलास राय सिंघल भी हुए भाजपाई
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। सपा व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सपा शासन में लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष हुलास राय सिंघल ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है। सिंघल को शनिवार को लखनऊ में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।
विज्ञापन

व्यापारी नेता हुलास राय सिंघल ने करीब 15 साल तक समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधित्व किया है। लेकिन, जब से सपा की कमान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के हाथों में आई तब से सिंघल हाशिए पर आ गए थे। सिंघल के भाजपा में जाने की अटकलें काफी समय से लगाई जा रही थी। शनिवार को उन्होंने सपा को अलविदा कहते हुए भाजपा का दामन थाम किया। सिंघल के साथ ही उनके पुत्र एवं व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अजय सिंघल ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। सिंघल ने अमर उजाला को बताया कि जब तक सपा की डोर नेताजी मुलायम सिंह यादव के हाथों में थी पार्टी में व्यापारी हित के निर्णय होते थे। लेकिन, जब से पार्टी अखिलेश यादव के हाथों में गई तब से प्रदेश में व्यापारियों को कुछ नहीं मिल पाया। हमने व्यापारियों के हितों के लिए बहुत कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। अजय सिंघल ने बताया कि पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपेगी, उसका ईमानदारी के साथ निर्वाह करेंगे। उधर, भाजपा नेताओं ने हुलास राय सिंघल के पार्टी में शामिल होने पर हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें