फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल पर ग्रामीण डाक सेवक

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवा संघ की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। डाक विभाग का सभी कार्य ठप रहा। मंडलीय सचिव बिजेंद्र कुमार ने कहा कि मांगे पूरी नहीं होने तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवा संघ के पदाधिकारी मुख्य डाकघर पर एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। मंडलीय सचिव बिजेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि हड़ताल पूरे देश में चल रही है। ग्रामीण डाक सेवक पूरी तरह संगठित होकर हड़ताल में हिस्सा ले रहे हैं। मगर सरकार सुनवाई कर रही है। डाक सेवकों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि जीडीएस सातवां वेतन आयोग लागू किया जाए। ग्रामीण डाक सेवकों को आठ घंटे का कार्य एवं विभागीय किया जाए। ग्रामीण डाक सेवकों को पेंशन लागू की जाए।
इस दौरान राजेंद्र प्रसाद, एसएस महादेवा, संजय कुमार, बिहारी लाल, अब्दुल मलिक, राहुल कुमार, सुरेशपाल, रमेश चंद, रवि प्रकाश, विक्रम सिंह, पंकज शर्मा, प्रीतम सिंह, अश्वनी सिंहा, रामकुमार गुप्ता, राकेश कुमार, प्रवीन कुमार, ब्रहमदत्त त्यागी, कुशलपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन


खुद करें डाक प्राप्त
सहारनपुर। प्रवर अधीक्षक डाकघर सहारनपुर मंडल बीसी त्रिपाठी ने हड़ताल के चलते लोगों से खुद डाक प्राप्त करने का अनुरोध किया है। उन्होंने प्रेस नोट जारी कर बताया कि ग्रामीण डाक सेवक हड़ताल पर हैं। विभाग नागरिकों को डाक पहुंचाने का हर संभव प्रयास कर रहा है। इसके बावजूद किसी नागरिक को डाक प्राप्त नहीं होती है तो वह अपने उप डाकघर में पहचान पत्र प्रस्तुत कर डाक प्राप्त कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें