शहीदों की याद में 78 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान
सहारनपुर। फ्री ब्लड डोनेशन सोसायटी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन सिटी लायंस ब्लड बैंक बाजोरिया रोड में किया गया। शहीदों में याद में आयोजित किये गए रक्तदान शिविर में 78 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। संस्था के संरक्षक राममूर्ति यादव एवं चंद्रजीत सिंह निक्कू ने बताया कि आज का रक्तदान शिविर देश के शहीद जवानों को समर्पित हैं। शिविर में पूजन कांबोज, आयुषि, चंद्रजीत सिंह निक्कू, अश्वनी आनंद, नवनीत जैन, हिमांशु प्रकाश, रविकांत, परीक्षित, रुचित, वैभव, अमित जैन, स्पर्श, कीर्ति त्यागी, आशीष, इसलाम, मुशैद अली, करन, राजेश, मीना, शैंकी चौधरी, हर्ष मेहता, पुनीत बब्बर, विनीत गर्ग, विनोद चौहान, अर्पित चौधरी, मुदित कुमार, नीरज, ऋषभ, प्रशांत अनुज, सुधीर, अनिल आदि मौजूद रहे।