फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल विजय दिवस पर गोष्ठी का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
कारगिल विजय दिवस पर गोष्ठी का आयोजन
विज्ञापन

सहारनपुर। जागरूक सहायता संस्था की ओर से कारगिल विजय दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। संस्थापक गौरव सुखीजा ने बताया कि आज के दिन 26 जुलाई 1999 को भारतीय सेना ने कारगिल पर विजय प्राप्त करके भारतीय तिरंगा फहराया था। संस्था के महासचिव मोंटू कालड़ा ने कहा कि कारगिल जंग को 18 साल हो गए हैं। 26 जुलाई 1999 को भारतीय सेना ने पाकिस्तान को हराया था। इस दिन को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। सचिव दीपक अरोड़ा ने बताया कि इस युद्ध में भारतीय सेना के 500 से ज्यादा जवान शहीद हो गए थे। जिन्हें संस्था के सभी सदस्य श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं। श्रद्धांजलि सभा में राहुल नारंग, मोहित, करन बजाज, राजकुमार, विनय अरोड़ा, अनुज, गौरव, विजय मल्होत्रा, मनोज नरुला, राहुल नारंग, डिम्पल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें