सहारनपुर। पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर के प्रांगण में गरीब विद्यार्थियों को जर्सी और असहाय लोगों कंबल वितरित किए गए। व्यवस्थापक आचार्य कृष्ण कुमार कौशिक और आचार्य प्रगीत कौशिक ने बच्चों को अपने हाथों से जर्सियां पहनाई। जर्सियां मिलने के बाद छात्र खुश हो गए। इसके साथ ही असहाय लोगों को कंबल दिए गए। आचार्य कृष्ण कुमार कौशिक और आचार्य प्रगीत कौशिक ने कहा कि मां जगदंबा कुटुंब उत्थान समिति का मूल उद्देश्य गरीब लोगों की सेवा करना है। इस दौरान पंडित ललित कपिल, संकेत गोयल, रविंद्र पंवार, उदित वर्मा, प्रशांत शर्मा, ममता कौशिक, रजत सैनी, रूपक गुप्ता, आदित्य सैनी, नितिन यादव, आत्मा नारायण, आरजू भारद्वाज, गौरव कंसल, राधिका खुराना, वैैैभव अग्रवाल, अक्षित मित्तल, रोहित गुप्ता मौजूद रहे। ब्यूरो