फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीटनाशक बनाने वाली फैक्टरी सील

विज्ञापन
विज्ञापन
कीटनाशक बनाने वाली फैक्टरी सील
विज्ञापन

सहारनपुर। जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने रविवार को छापा मारकर गांव शकलापुरी में कीटनाशक बनाने वाली फैक्टरी और उसके सात गोदामों को सील कर दिया। मौके पर ब्रांडेड कीटनाशक कंपनियों के बड़ी संख्या में रैपर और कीटनाशक भी मिला। फैक्टरी के पास कीटनाशक बनाने का लाइसेंस नहीं है। अब जिलाधिकारी से अनुमति लेकर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सील खोलकर जांच की जाएगी।
लगातार मिल रही शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए कृषि रक्षा विभाग की टीम ने रविवार को छापेमारी की। जिला कृषि रक्षा अधिकारी क्षिप्रा ने बताया कि टीम के साथ गांव शकलापुरी में छापा मारकर नकली कीटनाशक बनाने वाली फैक्टरी को सील कर दिया। मौके पर कच्चा माल और विभिन्न ब्रांडेड कंपनियों के रैपर भी बरामद हुए। पुलिस की मौजूदगी में सात गोदामों को भी सील किया गया। उन्होंने बताया कि इस फैक्टरी के पास कीटनाशक बनाने का लाइसेंस भी नहीं है। विभिन्न कंपनियों के खाली रैपर मिलने से साफ है कि कीटनाशकों की पैकिंग होती है। उन्होंने बताया कि फैक्टरी, वहां मिले खाली रैपर, कीटनाशक और कच्चे माल के साथ ही सात गोदामों को पुलिस की मौजूदगी में सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब जिलाधिकारी से अनुमति लेकर और मजिस्ट्रेट के सामने सील को खोलकर आगे की जांच की जाएगी। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी नरेशपाल, डॉक्टर दीपक कुमार, साजिद अली, दिनेश कुमार, सब इंस्पेक्टर दीपक चौधरी, कांस्टेबिल गौरव राणा के अलावा चमनलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें