फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रिय घटना हुई तो एसडीएम होंगे जिम्मेदार: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के साथ तालमेल से कार्य करें। लेखपाल, गांव के चौकीदार को सक्रिय करें। यदि कोई अप्रिय घटना होती है, तो संबंधित उपजिलाधिकारी भी जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बुलंदशहर जनपद के स्याना में हुए बवाल के बाद सभी जिलों में कानून व्यवस्था बेहतर बनाने को लेकर बृहस्पतिवार को ही शासन स्तर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये निर्देश दिए गए थे। इसी के चलते शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई, जिसमें जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों से कहा कि अपने क्षेत्रों में एहतियात बरतें। किसी भी दशा में जनपद की शांति व्यवस्था भंग नहीं होनी चाहिए। एसडीएम अपने लेखपालों के साथ बैठक करें और अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल कार्रवाई करें। गांव के चौकीदारों एवं ग्राम प्रधानों के साथ भी बैठक की जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर संबंधित एसडीएम जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपना सरकारी एवं प्राइवेट मोबाइल चालू रखें, बंद पाये जाने पर कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि एसडीएम अपने क्षेत्र के सीओ, थानाध्यक्ष और नगर निकाय के अधिशासी अधिकारी के साथ बैठक कर लें। जो लोग गोकशी के कार्य से जुड़े हैं, उनकी सूची तैयार कर उनका नाम, पता एवं मोबाइल नंबर अपने पास रख लें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने कहा कि गोहत्या अथवा गोतस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बीते 15 साल के दौरान इस प्रकार के जितने मामले हुए, उनमें आरोपियों का रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है। एसएसपी ने कहा कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तालमेल बैठाकर कार्य करेंगे। ताकि जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनी रहे। इस दौरान नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह, एडीएम (प्रशासन) एसके दूबे, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार सिंह, एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह सहित तमाम उपजिलाधिकारी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें