फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाशोत्सव पर नगर कीर्तन निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रकाशोत्सव पर नगर कीर्तन निकाला
विज्ञापन

सहारनपुर। श्री गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव पर धूमधाम से नगर कीर्तन निकाला गया। श्री गुरुग्रंथ साहिब और पंज प्यारों की अगुवाई में निकाले गए नगर कीर्तन का कई जगहों पर स्वागत किया गया। गतका दल ने रोमांचक करतब दिखाए। बैंडबाजों की धुनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
नगर कीर्तन श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा रोड से शुरू होकर गुरु तेग बहादुर मार्ग, अंबाला रोड, घंटाघर, नेहरू मार्केट, शहीद गंज बाजार, मोरगंज बाजार, गोशाला रोड होते हुए पंजाबी गुरुद्वारा पहुंचकर संपन्न हुआ। नगर कीर्तन में पंज प्यारे अगुवाई कर रहे थे। घोडों पर निहंग सिख सवार थे। रणजीत अखाड़ा जत्थेदार कुलबीर सिंह के बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में शस्त्र चलाने के कौशल दिखाते हुए आगे बढ़े। श्रद्धालु गुरु का गुणगान और सेवा करते हुए आगे बढ़े। राजपुरा से आए अखाड़े के बच्चे भी करतब दिखाते रहे। इनके साथ ही अमृत कीर्तन सेवा सोसायटी के जत्थे ने शब्द गायन किया। गुरुनानक गर्ल्स इंटर कालेज की छात्राएं कतारबद्ध होकर चलती रहीं। पंज प्यारों में जत्थेदार प्रीतम सिंह, मेहर सिंह, मनिंदर पाल, गुरदयाल सिंह, जगमोहन सिंह श्री गुरु ग्रंथ साहिब के साथ चल रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार जसबीर बग्गा, मनजीत सिंह, राम कृष्णा, मनप्रीत सिंह, अमरपाल सिंह, सरदार हरिंदर सिंह, अमनप्रीत सिंह, सरदार हरभूपेंद्र सिंह, सरदार गुरप्रीत सिंह बग्गा, सतविंद्र सिंह माकन, हरमोहन सिंह, प्रभजोत सिंह, रघुबीर सिंह, गुरविंद्र सिंह, इंद्रजीत सिंह, इंद्रप्रीत सिंह, पवनप्रीत सिंह, तरूणदीप सिंह, तेजपाल सिंह, इंद्रजीत सिंह खलासा, दीदार सिंह सेठी, हरप्रीत सिंह, रनजीव सिंह, जसविंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, महानगर में कई जगहों पर नगर कीर्तन का स्वागत किया और स्टाल लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। घंटाघर पर महापौर संजीव वालिया, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, सांसद के भाई राहुल लखनपाल शर्मा, मुकेश धनगर, नीरज माहेश्वरी, सुमित मलिक, वर्षा चोपड़ा, मनोज ठाकुर, गौरव गर्ग ने नगर कीर्तन का स्वागत किया। भगत सिंह मार्ग पर सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। अध्यक्ष विवेक मनोचा, महामंत्री सुरेंद्र मोहन चावला, राजू छाबड़ा, मानस सेतिया, यशपाल डाबरा, हरप्रीत सिंह, मोहन लाल मेहंदीरत्ता, एसके दुआ, नीरज जैन, राजीव मदान, मोहम्मद नदीम नजर, गौरव त्यागी, प्रिंस पाहुजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें