फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्राइवेट अस्पतालों का रिकार्ड खंगाला

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को रेलवे रोड स्थित दो प्राइवेट अस्पतालों में छापेमारी की। अपूर्ण रिकार्ड के साथ अन्य अनियमितताएं मिलने पर अस्पतालों के चिकित्सकों को नोटिस जारी किए गए।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर पीएनडीटी एक्ट के अंतर्गत बनाए गए नोडल अधिकारी एवं एडिशनल सीएमओ डा. ओ.पी. गुप्ता के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सबसे पहले रेलवे रोड स्थित कैलाशचंद जैन मेमोरियल अस्पताल में छापामारी की। यहां पर टीम को एक-दो फार्म अपूर्ण मिला है। जिस पर विभाग ने अस्पताल संचालक को नोटिस जारी कर दिया। इसके बाद टीम रेलवे स्टेशन के समीप स्थित सनावर हास्पिटल पहुंची। यहां पर भी टीम रिकार्ड अपूर्ण मिला है। अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन की जांच की गई। जिसके बाद मशीन को सील कर दिया गया। टीम में शामिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डा. इंद्राज सिंह ने बताया कि निरीक्षण दौरान अस्पतालों में रिकार्ड अपूर्ण मिला है। सनावर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन को सील किया गया है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा संबंधित नर्सिंग होम के संचालकों को नोटिस जारी कर दिए गए। वहीं, नगर में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी से अन्य अस्पतालों संचालकों में भी हडकंप मचा रहा है। स्वास्थ्य टीम में तहसीलदार हर्ष चावला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें