फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक आयोजन में लोगों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडी कोतवाली क्षेत्र के रानी बाजार एवं मटियामहल में चल रहे धार्मिक आयोजन में कुछ लोगों ने पहुंचकर हंगामा किया। शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात को रानी बाजार एवं मटियामहल में चल रहे धार्मिक आयोजन में कुछ लोगों ने पहुंचकर हंगामा कर दिया। लोगों ने कार्यक्रम को बंद कराने का प्रयास किया। जिस पर कार्यक्रम आयोजकों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन इससे पहले ही आरोपी फरार हो गए। आयोजकों ने आरोपियों की शिकायत की है। पुलिस ने रात में ही हंगामा करने वाले युवकों की तलाश में कई जगह दबिश दी। लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आ सके। मंडी कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि कुछ युवकों ने धार्मिक आयोजन के कुछ कार्यक्रमों पर आपत्ति जताते हुए विरोध किया था और कार्यक्रम बंद कराने का प्रयास किया था। दोनों पक्षों को बुलाया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें