फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल बंद रहेंगे जिले भर के मेडिकल स्टोर

विज्ञापन
विज्ञापन
कल बंद रहेंगे जिले भर के मेडिकल स्टोर
विज्ञापन

सहारनपुर। 28 सितंबर को जिले भर के मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने विभिन्न समस्याओं को लेकर बंद का ऐलान किया है। एसोसिएशन की बैठक में बंद को सफल बनाने पर चर्चा की गई। मांग मनवाने के लिए सभी मेडिकल स्टोर स्वामियों से एकजुटता का आह्वान किया गया।
एसोसिएशन के महासचिव प्रदीप लूथरा ने कहा कि ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट और केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर 28 को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। 28 सितंबर को सभी दवा व्यापारी प्रताप मार्केट में इकट्ठा होंगे और शांतिपूर्वक अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद वह डीएम को ज्ञापन देने के लिए कलक्ट्रेट पहुंचेंगे, जहां प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और एफडीए मंत्री और एफडीए कमिश्नर को प्रेषित ज्ञापन डीएम को सौंपा जाएगा। बैठक में अध्यक्ष सुशील त्यागी, कोषाध्यक्ष हरीश सड़ाना, एसके ठकराल, अशोक सड़ाना, रविंद्र सिंह, अनिल खुराना, जीएस भाटिया, जेबी सिंह, अरुण रुहेला, राजेंद्र तोमर, गोपाल मक्कड़, अनिल रोड, राजकमल, वीरेंद्र गोयल, संजीव गोयल, हरीश रेलन, लोेकेश अनेजा, अशोक ठक्कर, एसपी सिंह, महेश सेठ, संजय डाबर, विनोद खुराना, मुकेश बंसल, राजेश विरमानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन की प्रमुख मांग
- खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा 31 दिसंबर 2017 तक खुदरा दवा दुकानों के लिए जारी ड्रग लाइसेंस के अनुपात में फार्मासिस्ट की कमी को पूरा करने की व्यवस्था करें।
- खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों द्वारा दवा कानून के विरुद्घ बनाए गए नियम द्वारा दवा व्यापारियों का उत्पीड़न बंद हो।
- दवा व्यापार में ई-फार्मेसी को लागू करने के लिए केंद्र सरकार के द्वारा 28 अगस्त को जारी ड्राफ्ट अधिसूचना वापस हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें