फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़। मोहर्रम को लेकर कोतवाली में आयोजित शांति समिति की बैठक में त्योहार को शांति और सौहार्द के साथ मनाए जाने की अपील की गयी। मंगलवार को मोहर्रम को लेकर कोतवाली में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कोतवाल मुकेश गौतम ने नकुड़ के सभी पांचों अखाड़ों के खलीफाओं से अखाड़ों व रूट की जानकारी ली। उन्होंने मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्वक सामाजिक एकता के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को कहा। साथ ही उन्होंने किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन को सूचना देने की अपील की। पालिका चेयरमैन शाहनवाज खान ने कहा कि नकुड़ में हमेशा ही दोनों समुदायों के लोगों द्वारा एक दूसरे का साथ रहकर एक मिसाल कायम करने का काम किया है। बैठक में एसएसआई अजय गौड़, कस्बा इंचार्ज अरविंद शर्मा, अंबेहटा चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार, व्यापारी सुधीर मित्तल, प्रधान राजपाल नयागांव, भव्य गर्ग, शैफुल इस्लाम, अरसलान खान, असलम खान, जुनैद असगर, फारूख, राव शमशाद, राव शामिल, गुफरान कुरैशी, आमिर कुरैशी, नसीम खान, मोहम्मद अहमद व अफ्फान निजामी, मांगेराम जुड्डी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें