सहारनपुर। सहारनपुर टैक्स बार की बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। अध्यक्ष शिशिर वत्स और महासचिव कुलविंदर सिंह राठौर ने नए पदाधिकारियों की घोषणा की। बृहस्पतिवार को कोर्ट रोड स्थित एक सभागार में आयोजित बैठक में अध्यक्ष और महासचिव ने जेएस अरोड़ा केे संरक्षक, विकास शर्मा एवं रितेश बंसल को उपाध्यक्ष, खालिद खान, रमणीक सिंह सचदेव को सचिव, विपुल जैन को कोषाध्यक्ष, हरिओम को ऑडिटर बनाने की घोषणा की। इसके अलावा चेयरमैन एसके चौधरी को चेयरमैन अब्दुल रहमान और मनीष गांधी को नामित किया गया। जसविंदर सिंह अरोड़ा, राजेश वाधवा, राजीव खुराना, मनोज गोयल, अटल बिहारी शर्मा, धर्मेंद्र सिंह गहलौत, शुभम कालरा आदि रहे।