फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान कर बचाएं दूसरों की जिंदगी : वालिया

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्तदान कर बचाएं दूसरों की जिंदगी : वालिया
विज्ञापन

सहारनपुर। महापौर संजीव वालिया ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। हमें रक्तदान कर दूसरों की जिंदगी बचानी चाहिए। रक्तदान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
विज्ञापन

कलाल क्षत्रिय महासभा द्वारा जिला अस्पताल में लगाए गए रक्तदान शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर संजीव वालिया और प्रमुख अधीक्षक एसके वार्ष्णेय ने संयुक्त रूप से किया। बड़ी संख्या में महासभा के पदाधिकारियों ने रक्तदान किया। महापौर ने कहा कि रक्तदान करना पुण्य कार्य है। इसके लिए सभी को आगे आना चाहिए। प्रमुख अधीक्षक एसके वार्ष्णेय ने कहा कि कुछ लोग रक्तदान करने से घबराते हैं, लेकिन रक्तदान करने से मनुष्य को विभिन्न बीमारियों से छुटकारा भी मिलता है और दूसरों की जिंदगी भी बच जाती है। अध्यक्ष विनीत कर्णवाल, महामंत्री डा. संजय वालिया, राजीव भरतरी, रामभक्त वालिया, विनोद वालिया, संजय कर्णवाल, विराट जायसवाल, भारत कर्णवाल, विशाल तलवार, निशांत भरतरी, रमेश कर्णवाल, नीरज वालिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें