फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्यान्न घोटाले में कार्रवाई के बाद राशन डीलरों में हडकंप

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। खाद्यान्न घोटाले में जनपद के 12 राशन डीलरों सहित 18 लोगों केे खिलाफ की गई एफआईआर दर्ज होने के बाद शुक्रवार को अमर उजाला टीम ने राशन की दुकानों का लाइव किया। माह के अंतिम दिन कुछ डीलरों ने राशन वितरित किया, जबकि काफी दुकानें बंद पाई गई। हालांकि इस दौरान उपभोक्ताओं की तरफ से किसी तरह की शिकायत सामने नहीं आई।
विज्ञापन

राशन की दुकान खोलने के लिए सुबह साढ़े सात बजे से लेकर साढ़े ग्यारह बजे और शाम को साढ़े तीन बजे से लेकर सात बजे तक का समय निर्धारित है। शुक्रवार को माह का अंतिम दिन था। शहर के हकीकत नगर, शारदानगर, बेहट रोड़ आदि राशन डीलरों के यहां ई-पॉश मशीन पर अंगूठा लगाकर राशन का वितरण होता मिला। यहां मिले उपभोक्ता सतीश कुमार, कमला देवी और अमित के मुताबिक उन्हें हर माह राशन मिल रहा है। पारिवारिक दिक्कत की वजह से वह अंतिम दिन राशन लेने आए। जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्र का कहना है कि जिले में इस माह का राशन वितरण का कार्य पूरा हो गया है। गंगोह में जहां दो राशन विक्रेताओं पर कार्रवाई हुई है, वहां पर माह के अंतिम दिन दुकानों पर राशन वितरण हुआ। नगर की अधिकांश दुकानें खुली रहीं। उन पर ई पॉश मशीनों के जरिए राशन वितरण किया गया। गागलहेडी में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान खुली मिली। संचालक बालकिशन शर्मा ने बताया कि सभी कार्ड धारकों को राशन का वितरण हो चुका है। रामपुर मनिहारान, नानौता में भी राशन डिपो पर खाद्यान्न वितरण होता मिला। नकुड़, अंबेहटा की कई दुकान बंद पाई गई। बेहट में सरकारी सस्ते गल्ले की पांच दुकानें हैं। मोहल्ला खालसा स्थित दुकान पर राशन लेने पहुंची शमशाद ने बताया कि उनके परिवार की पांच यूनिट हैं। उन्हें ई पॉश मशीन पर अंगूठा लगाने के बाद राशन मिला है। मोहल्ला महाजनान और कस्साबान स्थित दुकानों पर राशन वितरण होते हुए मिला।
----------------------
गंगोह में कार्यरत क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सत्यप्रकाश शाक्य ने बताया कि वर्तमान में पीएचएच और अंत्योदय कार्ड प्रचलन में हैं। पीएचएच कार्डधारकों को प्रति यूनिट तीन किलोग्राम गेहूं, दो किलो चावल, और दो लीटर मिट्टी का तेल दिया जाता है। उन्होंने बताया कि जो कार्डधारक राशन लेने नहीं आते उनका बचा हुआ खाद्यान्न अगले माह संबंधित विक्रेता के आवंटन से घटाकर एडजस्ट कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें