फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगे पूरी न होने पर कर देंगे आंदोलन की घोषणा: विरेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

सहारनपुर। अखिल भारतीय राष्ट्रवादी सेना की बैठक में 31 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा की गई। चौधरी विरेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि सहारनपुर में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना, विश्वविद्यालय बनाने, मेडिकल कॉलेज में मूलभूत सुविधाएं दिलाने सहित अन्य मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा था। चेतावनी दी कि यदि इन मांगो को पूरा नहीं किया तो 31 अक्टूबर को लोह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस दिन गांधी पार्क में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई। इस दौरान पार्षद प्रदीप उपाध्याय, सुमन शर्मा, टेक सिंह गुर्जर, ईनाम अहमद, संदीप सिंह गुर्जर, रवि बोंसा, विकास अंबोली, सौरव बजरंगी, विजयपाल धीमान, यश देव, सोमपाल, महिमा सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें