गागलहेड़ी (सहारनपुर)। पीजी पायस इंटर कॉलेज में राखी बनाओ, मेहंदी सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। राखी बनाने में छात्राओं ने क्राफ्ट की विभिन्न वस्तुओं जैसे रिबन, पेपर, सितारे, बादाम, मोती, बिंदी, गणेशा, ओम, स्वास्तिक आदि वस्तुओं का प्रयोग कर सुंदर राखियां बनाई। प्रबंध समिति द्वारा इन राखियों को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, सीमा पर तैनात सैनिकों और अनाथ बच्चों को भेजा गया। मेहंदी सजाओ प्रतियोगिता में छात्राओं ने हिना को अपनी हथेलियों पर सजा कर कलात्मक व सृजनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल द्वारा राखी बनाओ प्रतियोगिता में आंचल को प्रथम, वर्षा को द्वितीय व वैष्णवी को तृतीय तथा मेहंदी सजाओ प्रतियोगिता में काजल को प्रथम, आरती को द्वितीय व अंशिका को तृतीय स्थान पर चुना गया। सभी विजेताओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर पुरस्कृत किया गया। प्रबंधक पंकज गर्ग ने सभी विद्यार्थियों से त्योहारों को मिलजुल कर मनाने की अपील की। प्रधानाचार्या नीतू वालिया ने रक्षा बंधन के महत्व को समझाया। निर्णायक मंडल में आरती, अंजलि व नीलम रही। इस अवसर पर मोना, सारिका, राखी, मनोज, दीपचंद, संदीप, मुकुल, मनीष, ब्रिजेश कुमार, प्रदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।