फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस के व्यवहार से शिक्षक नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने डीआईओएस के व्यवहार की निंदा की है। आरोप है कि डीआईओएस शिक्षकों को अपमानित करने का काम कर रहे हैं, जिसे लेकर संगठन में नाराजगी है। संगठन ने डीआईओएस से अपने गलत व्यवहार के लिए माफी मांगने की मांग की है। अन्यथा की स्थिति में आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सोमवार को हुई संगठन की बैठक में मंडलीय मंत्री हरीपाल सिंह ने कहा कि डीआईओएस डॉ. अरुण कुमार दुबे समय देने के बाद भी शिक्षकों से मिल नहीं रहे हैं। कहा कि नौ जुलाई को जिला मंत्री बासोराम शर्मा सेवानिवृत्त शिक्षकों की पेंशन के संबंध में बात करने के लिए डीआईओएस से मिलने पहुंचे। आरोप है कि डीआईओएस ने उनके साथ अपमानजनक भाषा में बात की। डीआईओएस को अपने गलत व्यवहार के लिए माफी मांगनी चाहिए। यदि वह ऐसा नहीं करते हैं तो संगठन धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होगा। बैठक में डॉ. सुशील पुंडीर, अनिल शर्मा, वीके अग्रवाल, ब्रिजेश पुंडीर, बृजमोहन द्विवेदी, रामवीर सिंह, रवि गुप्ता, जवाहर सिंह यादव आदि मौजूद रहे।

शिक्षक के साथ मेरे द्वारा अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप बेबुनियाद हैं। रही बात शिक्षकों से न मिलने की तो कई बार व्यस्तता की वजह से मुलाकात नहीं हो पाती है। भविष्य में शिक्षक जब भी मिलना चाहें तो पहले फोन कर लें, जिससे समय दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. अरुण कुमार दुबे, डीआईओएस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें