सहारनपुर। अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह सहारनपुर में 21 जुलाई को होगा। इसमें यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के जिला टॉपर्स को अमर उजाला की ओर से सम्मानित किया जाएगा। अमर उजाला का मकसद मेधावियों को प्रोत्साहित कर कामयाबी की बुलंदी तक पहुंचाना है। अमर उजाला शुरू से ही समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करता रहा है। चाहे बात आर्थिक रूप से कमजोर मेधावियों को छात्रवृत्ति देने की हो या फिर ब्लड डोनेशन कैंप लगाकर मानवता की रक्षा करने की हो। अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह भी समाज के प्रति कुछ करने की सोच का हिस्सा है। अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह सहारनपुर में 21 जुलाई को आईएमए भवन हकीकतनगर में होगा। कार्यक्रम में तीनों बोर्ड के दसवीं और 12वीं के कुल 50 मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। सभी मेधावियों को अमर उजाला की ओर से प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न भेंट किए जाएंगे। गत वर्षों में अमर उजाला इस समारोह को राज्य स्तर पर आयोजित करता रहा है। मगर इस बार जिला स्तर पर भी मेधावियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।
-----------------------------------------
यहां संपर्क करें मेधावी
सम्मानित होने वाले कुल 50 मेधावियों में यूपी बोर्ड के दसवीं के टॉप टेन, 12वीं के टॉप टेन, सीबीएसई में दसवीं के टॉप टेन, और 12वीं के टॉप टेन शामिल रहेंगे। इसके अलावा आईसीएसई बोर्ड में दसवीं के टॉप फाइव और 12वीं के टाप फाइव को सम्मानित किया जाएगा। संबंधित मेधावी जैन कॉलेज रोड स्थित अमर उजाला कार्यालय में अपनी मार्कशीट और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ 20 जुलाई की दोपहर दो बजे तक संपर्क करें।