दवा विक्रेताओं ने किया वार्षिक सम्मेलन
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रजेंटेटिव एसोसिएशन का वार्षिक सम्मेलन घंटाघर स्थित एक होटल सभागार में हुआ। इसमें एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें रजनीश चौहान को अध्यक्ष, संजीव सक्सेना और राजीव कुमार को उपाध्यक्ष, विशाल शर्मा को सचिव, अमित शर्मा और संजीव तिवारी को सह सचिव, नितिन अग्रवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। सदस्यों में हिमांशु सैनी, पंकज धीमान, शम्मी पंवार, नंदन शर्मा, मनोज कुमार, मनीष कुमार, रवि सैनी और निखिल बजाज शामिल हैं। इस मौके पर अनिल गुप्ता, जगदीश शर्मा, अनुराग भटनागर आदि मौजूद रहे। ब्यूरो