साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। कोतवाली बेहट के गांव लोदीपुर निवासी अरशद पुत्र मकसूद की बिजली का करंट लगने से मौके पर मौत हो गई। बृहस्पतिवार को अरशद मजदूरी करके देर शाम घर लौटा तो उसने देखा कि उसका छत का पंखा नहीं चल रहा है। अरशद ने पंखे को हाथ से घुमाने के लिए जैसे ही छुआ तो उसे जबरदस्त करंट लगा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के उसके शव को सपुर्दे खाक कर दिया।