फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस की अवैध रिफलिंग के आरोप में दो नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
गैस की अवैध रिफलिंग में दो के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन

गंगोह। आपूर्ति विभाग की टीम ने मोहल्ला टांकान स्थित एक घर में छापेमारी कर गैस की अवैध रिफलिंग होते पकड़ी है। मौके से छह गैस सिलिंडर एवं रिफलिंग के उपकरण बरामद किए गए। डीएम की संस्तुति पर दो लोगों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

नगर और देहात क्षेत्र में अवैध रूप से गैस रिफलिंग की जा रही है। इससे किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है। मुखबिर की सूचना पर बुधवार रात आपूर्ति निरीक्षक दिनेशचंद्र ने लिपिक इंद्राज सिंह और पुलिस को साथ लेकर मोहल्ला टांकान निवासी गुरुदयाल सिंह के घर पर छापेमारी की। आपूर्ति निरीक्षक ने बताया कि मौके से एक गैस सिलिंडर भरा हुआ, जबकि पांच खाली गैस सिलिंडर बरामद हुए। रिफलिंग के काम आने वाले उपकरण भी मिले है। बताया कि आरोपी गुरुदयाल पिछले कई वर्षों से अपने साथी विकास के साथ मिलकर बडे़ सिलिंडरों से छोटे सिलिंडरों एवं वाहनों में अवैध रूप से गैस की रिफलिंग कर रहा था। रात में ही डीएम को मामले से अवगत कराते हुए आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज करने की संस्तुति करते हुए अनुमति मांगी गई। उनकी अनुमति मिलते ही आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें