सहारनपुर। संत निरंकारी मंडल के तत्वाधान में रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें 82 यूनिट ब्लड एकत्र कर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में जमा कराया गया।
चकराता मार्ग पर गांव माहेश्वरी खुर्द स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा आयोजित शिविर का उद्घाटन मेयर संजीव वालिया ने फीता काटकर किया। रघुनाथ प्रसाद ने कहा कि रक्त नालियों में नहीं नाड़ियों में बहना चाहिए। माता सविंद्र हरदेव महाराज के सानिध्य में इस संदेश को और अधिक प्रसारित और प्रचारित करना है। ताकि मानव कल्याण का कल्याण हो सके। क्षेत्रीय संचालक रजनीश कुमार ने कहा कि रक्त ही मानव को जीवन प्रदान करने में सहायक होता है। रक्त का कोई विकल्प नहीं है। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। डा. वीके दत्त शर्मा, एसके शुक्ला, मो. जुनैद, रोशना, नीशू, अशोक, रोहित, अंकुर अग्रवाल, बिजेंद्र कुमार, विनय कुमार, सदनपाल, अन्नू वालिया, वंदना, धर्मेंद्र अनमोल, दीपक मौजूद रहे।