फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रानिक इंजीनियरिंग में कैरियर की असीम संभावनाएं : प्रोफेसर यासिर

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यवसाय परामर्श की कार्यशाला का आयोजन
विज्ञापन

बेहट। ग्लोकल यूनिवर्सिटी मिर्जापुर द्वारा पब्लिक इंटर कॉलेज साढोली कदीम में व्यवसाय परामर्श की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक कर्म सिंह ने कहा कि ग्लोकल यूनिवर्सिटी के माध्यम से ग्रामीण छात्र तरक्की की तरफ है।
विज्ञापन

सिविल इंजीनियरिंग प्रोफेसर धनंजय सिंह श्यामल ने 12वीं विज्ञान वर्ग के बाद के कार्य क्षेत्र के बारे में व्याख्यान दिया। इसके साथ उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग के सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्रों में रोजगार संभावनाओं के बारे में बताया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रशासनिक अभियंत्रिक सेवाओं के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान प्रोफेसर अयाज अहमद ने छात्रों को संबोधित करते हुए उन्हें आर्मी लॉ अफसर, बैंक लॉ अफसर, अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं जैसे संयुक्त राष्ट्र में विधिक सलाहकार आदि कैरियर के नए अवसरों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने न्यायिक सेवाओं में छात्राओं के आरक्षण के प्रावधान के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान प्रोफेसर यासिर अजीम ने भी छात्रों का इलेक्ट्रानिक इंजीनियरिंग के विभिन्न क्षेत्रों के बारे में ज्ञानवर्धन किया। इसके साथ ही उन्होंने रोबोटिक, कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग और हार्डवेयर इंजीनियरिंग जैसे उभरते क्षेत्रों का प्रौद्योगिक स्कोप बताया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य शधीर सिंह जी ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें