फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटने से नीचे दब कर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट। पानसर गांव में एक युवक की ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे दबकर मौत हो गई। मृतक बेहट के जनता इंटर कॉलेज में अस्थाई कंप्यूटर ऑपरेटर था। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई के बिना ही मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। हादसा रविवार की दोपहर में हुआ। कोतवाली क्षेत्र के पानसर गांव निवासी कंवरपाल (35) पुत्र शीशपाल घर से ट्रैक्टर लेकर घेर की तरफ जा रहा था। रास्ते में तालाब के किनारे निर्माणाधीन सीसी सड़क पर बनाए गए स्लैप पर टायर चढ़ने से स्लैप टूट गया और टायर गड्ढे में गिरने से ट्रैक्टर पलट गया और उसके नीचे दबने से कंवरपाल की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें