फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां जगदंबा का पूण्य स्मृति दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मां जगदंबा का पुण्य स्मृति दिवस मनाया
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शाखा में मां जगदंबा सरस्वती का पुण्य स्मृति दिवस मनाया गया। इस मौके पर शाखा की इंचार्ज बीके संतोष दीदी ने कहा कि परमपिता शिव परमात्मा ने नई सृष्टि की रचना के लिए प्रजापिता ब्रह्मा द्वारा सर्वप्रथम सर्वश्रेष्ठ रचना रची। मां जगदंबा सरस्वती का लौकिक नाम राधे था। यहां दिल्ली रोड स्थित लाइट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में बीके संतोष दीदी ने कहा कि मां का जीवन इस बात का आदर्श उदाहरण है कि ईश्वरीय ज्ञान योग की शक्ति से मनुष्य में दिव्य गुणों की सहज धारणा से उसका जीवन श्रेष्ठ और धैर्यवान बन जाता है। उन्होंने शिव परमात्मा की शिक्षाओं को इस तरह से धारण किया कि उनसे ईश्वरीय ज्ञान योग की चमत्कारी शक्ति को प्राप्त किया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने मां जगदंबा सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। बीके कोमल दीदी ने भी परमात्मा के दिव्यों गुणों से श्रद्धालुओं का रूबरू कराया। कार्यक्रम में मा. बाबू राम, अजब सिंह, कमलेश देवी, राजेश्वर, जनक सिंह, ऋषिपाल, महेंद्र सिंह, ज्योत्सना, सरिता, सुशील भाई आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें