फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी में डिमांड बढ़ते ही घटने लगी बिजली सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भीषण गर्मी में बिजली की डिमांड बढ़ते ही सप्लाई व्यवस्था चरमराने लगी है। बिजली के कट लगने लगे हैं। दिन ही नहीं रात में भी बिजली की जमकर कटौती की जा रही है। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक कि लोगों ने सहरी के समय भी बिजली की कटौती किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सहारनपुर में अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक जा चुका है। बारिश के बाद तापमान में बेशक गिरावट आई है और बुधवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहा है। लेकिन उमस लोगों का जमकर पसीना निकाल रही है। दोपहर में चिलचिलाती गर्मी में बिजली की कटौती ने लोगों की हालत खराब कर दी है। मंगलवार की रात में बारिश शुरू होते ही बिजली गुल हो गई। बिजली का काट लगते ही लोगों की नींद टूट गई और लोग पसीने-पसीने हो गए। रात तीन बजे से गुल हुई बिजली सुबह सात बजे तक सुचारू हो पाई। लेकिन उसके बाद फिर कट लग गया। दोपहर में भी लगातार कट लगते रहे। लगभग सात घंटे की कटौती हो गई। भीषण गर्मी में सात घंटे की कटौती ने लोगों को बेहाल कर दिया। जबकि सहारनपुर शहर में 24 घंटे सप्लाई के आदेश हैं। अधिकारी भी 24 घंटे सप्लाई का दावा करते हैं। लेकिन लगातार हो रही कटौती ने अधिकारियों के दावों की पोल खोल दी है। बेहट रोड के हकीमपुरा फीडर से जुड़े मोहल्ले के लोगों ने तो सहरी के समय भी बिजली का कट लगाए जाने का विद्युत निगम के अधिकारियों पर आरोप लगाया है। ग्राम हसनपुर, चकदेवली, रसूलपुर, हकीमपुरा समेत कई गांवों के लोगों ने इसकी शिकायत भी की है।
लोड बढ़ने पर 220 से लगता है कट
विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता आरके गुप्ता का कहना है कि बिजली की सप्लाई तो काफी हद तक ठीक है। लेकिन कुछ फीडरों पर अधिक लोड हो जाने के चलते 220 बिजलीघर से कटौती कर दी जाती है। जिससे फीडरों को फुंकने से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि सहरी के समय पूरी सप्लाई दी जा रही है। कहीं भी कटौती नहीं की जा रही है। कोई फाल्ट होने पर ही सप्लाई बंद होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें