फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों का आतंक

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह। गांव रंडेढ़ी में बंदरों के झुंड ने आतंक मचा रखा है। बंदरों ने कई ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। गांव रंडेढ़ी निवासी ग्रामीण बशेश्वर ने बताया कि अब तक ऋषिपाल, महिला ओमवती एवं बाला सहित कई ग्रामीणों को बंदरों ने काट कर घायल कर दिया है। ग्रामीण बंदरों से बेहद परेशान हो गए हैं। बशेश्वर, प्रदीप, रकम सिंह, संजय, सचिन, अरविंद आदि ग्रामीणों का कहना है कि वह कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को बंदरों के आतंक के बारे में अवगत करा चुके हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने एक बार फिर प्रशासन से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें