मिल पर दसवें दिन भी जारी रहा धरना
अंबेहटा। बिडवी शुगर मिल को चलवाने व गो चरागाह की भूमि को खाली करवाने की मांग को लेकर किसान हित एवं गो सेवा समिति के बैनर तले मिल गेट पर चल रहा किसानों का धरना दसवें दिन भी जारी रहा। किसानों ने दोहराया कि मांग पूरी होने तक किसान आंदोलन जारी रखेंगे। वहीं क्रमिक भूख हड़ताल भी लगातार जारी है।
रविवार को भी कई किसानों ने भूख हड़ताल की। इस दौरान किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के महासचिव पहल सिंह यादव ने कहा कि किसान अपना हक लेकर रहेंगे। जनेश्वर प्रधान ने कहा कि मिल प्रशासन हर बार किसानों को गुमराह करने का काम करता है। जिस कारण किसानों आंदोलित है। रविवार को क्रमिक भूख हड़ताल पर यशपाल सिंह बिजनाखेड़ी, पप्पू प्रधान टोली, रमेश दैदनोर, शिवचरण जलालपुरा व छतर सिंह आदि किसान बैठे। जबकि धरने पर समिति के अध्यक्ष चौधरी कृष्णकांत उर्फ बिट्टू नंबरदार, श्यामवीर, प्रवेश, सिताब सिंह, भोपाल सिंह, आशीष कुमार, डा. मांगेराम, राजपाल, धर्मपाल, प्रवीण बांदूखेड़ी, शादीराम, अनिल कुमार, लाखन सिंह, भूप सिंह आदि किसान मौजूद रहे। अध्यक्षता बिजेंद्र प्रधान व संचालन नेपाल सिंह बिजनाखेड़ी ने किया।