फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी तय करेगा केंद्र में अगली सरकार किसकी होगी: वस्तानवी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। दारुल उलूम के पूर्व मोहतमिम व मजलिस-ए-शूरा के सदस्य मौलाना गुलाम मोहम्मद वस्तानवी ने कहा कि केंद्र में अगली सरकार किसकी बनेगी यह उत्तर प्रदेश तय करेगा। हमेशा से यही होता आया जो पार्टी यूपी में मजबूत होती है वो ही केंद्र में सत्ता पर काबिज होती है।
विज्ञापन

बुधवार को एक मुलाकात के दौरान मौलाना गुलाम मोहम्मद वस्तानवी ने कहा कि विभिन्न दलों का महागठबंधन होने से उत्तर प्रदेश में कामयाबी हासिल की जा सकती है, क्योंकि केंद्र की सत्ता का रास्ता यहीं से होकर निकलता है। जब जब यूपी में जिस पार्टी को बड़ी कामयाबी मिली है तब तब उस पार्टी ने केंद्र की सत्ता हथियाई है। पिछले दिनों कुछ पार्टियों ने गठबंधन किया जिसका उन्हें लाभ भी मिला। इसलिए अब विभिन्न दलों को महागठबंधन कर वर्ष 2019 का चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुल्क में जिस तरह के हालात बने हुए हैं वो किसी से छिपे नहीं हैं। इसलिए जरूरत इस बात की है कि मुल्क की तरक्की के लिए एक प्लेटफार्म पर आकर काम किया जाए। ताकि फिर हिंदुस्तान को सोने की चिड़िया बनाया जा सके। मौलाना वस्तानवी ने सभी से मुल्क की एकता व अखंडता को बरकरार रखने का आह्वान किया।
फोटो संख्या 6
ऐतिहासिक धरोहरों को उद्योगपतियों के हवाले करना दुर्भाग्यपूर्ण: असरारूलहक
देवबंद। बिहार से कांग्रेस के सांसद व मजलिस-ए-शूरा के सदस्य मौलाना असरारूलहक कासमी ने कहा कि देश की ऐतिहासिक धरोहरों को उद्योगपतियों के हवाले किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे केंद्र सरकार की नीयत का पता चलता है।
विज्ञापन

मौलाना असरारूलहक कासमी ने कहा कि केंद्र सरकार जनता की समस्याओं को अनदेखा कर लगातार उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने वाला कार्य कर रही है। देश की ऐतिहासिक धरोहर लालकिला को डालमिया को देने से साफ है कि यह सरकार अमीरों को और अमीर कर रही है तथा गरीबों को ओर गरीब करने पर तुली हुई है। देश की जनता महंगाई से त्रस्त है और पीएम मोदी विदेशों की यात्रा कर रहे हैं। जिससे गरीब जनता का भला होने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि आने वाले वक्त में यह सरकार मुल्क की सभी धरोहरों को उद्योगपतियों को बेच देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें