सहारनपुर। कांग्रेसियों की बैठक में कैराना लोक सभा के उप चुनाव को लेकर मंथन किया गया। जिला कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शशी वालिया ने कहा कि कैराना लोक सभा में सहारनपुर की दो विधान सभा गंगोह औ नकुड़ का काफी हिस्सा आता है। इन हिस्सों में कांग्रेस की अच्छी पकड़ है। कैराना उप चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस ने पूरी रणनीति तैयार कर ली है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को और कड़ी मेहनत करने की अपील की। विधायक मसूद अख्तर और नरेश सैनी ने कार्यकर्ताओं से कैराना उप चुनाव में जीत की तैयारी में जुट जाने की अपील की। प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा ने बताया कि 21 मई को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और 27 मई को पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि जिला कार्यालय पर मनाई जाएगी। बैइक में जादोराम गुप्ता, सुविंद्र शर्मा, सुभाषचंद शर्मा आदि मौजूद रहे।