फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी में रैंप बनाने की तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला रोड से सर्किट हाउस तक रैंप की तैयारी शुरू
विज्ञापन


सहारनपुर। स्मार्ट सिटी में स्थानीय लोगों और उद्यमियों की मांग पर अंबाला रोड स्थित शारदानगर ओवरब्रिज से सर्किट हाउस रोड की ओर रैंप उतारने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस प्रोजेक्ट के लिए सर्वे पूर्व में ही पूरा कराया जा चुका है और अब नगर निगम और सेतु निगम ने प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर दिया है। इस तैयारी बड़ा फायदा यह भी होगा कि इस क्षेत्र का अतिक्रमण हटाया जाएगा और उसके बाद सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। इससे जाम से भी काफी हद तक निजात मिलने की संभावना है।
बता दें कि कुछ ही दिन पहले उद्यमियों ने कमिश्नर से रैंप बनाने की मांग की थी। कमिश्नर के निर्देश पर नगर निगम के मानचित्रकार, अवर अभियंता, कर अधीक्षक और अतिक्रमण हटाओ अभियान के प्रभारी ने संयुक्त रूप से रैंप बनाने के लिए क्षेत्र का सर्वे किया था। शारदानगर ओवरब्रिज से सर्किट हाउस तक किए गए सर्वे में दायीं ओर 46 और बायीं ओर 52 दुकानें पाई गईं। कुछ प्रतिष्ठान दोनों ओर बंद पाए गए। इनके स्वामियों से संपर्क नहीं किया जा सका। नगर निगम की अभिलेख सर्वे शीट में यह मार्ग एक समान चौड़ाई वाला नहीं है। इस संबंध में मार्ग की चौड़ाई प्रत्येक संपत्ति के प्रपत्रों के अनुसार अतिक्रमण को चिह्नित कराने के लिए प्रत्येक भवन और प्रतिष्ठान स्वामी को अपने प्रपत्र प्रस्तुत करने को कहा गया है। साथ ही नगर निगम ने अपने स्तर से मार्ग की पैमाइश भी कराई है। रैंप बनाने से पहले नगर निगम उक्त मार्ग से अतिक्रमण हटाने की तैयारी में है। निर्णय लिया गया है कि मार्ग की फिजीबिल्टी रिपोर्ट और प्रांकलन के लिए कमिश्नर की ओर से सेतु निगम के प्रबंध निदेशक को एक पत्र भेजा जाए। नगर निगम सूत्रों ने बताया कि अंबाला रोड से सर्किट हाउस तक रैंप का निर्माण नगर निगम और सेतु निगम मिलकर कराएंगे।
विज्ञापन

----
अभी यह भी है अड़चन
ओवरब्रिज को अंबाला रोड से शुरू कर शारदानगर में उतारा गया है। इस ओवरब्रिज के बनने के बाद अंबाला रोड से आने वाले वे भारी वाहन जिन्हें दिल्ली रोड, मल्हीपुर रोड या पेपर मिल रोड की ओर जाना होता है तो उन्हें शारदानगर के भीड़भाड़ वाले इलाके से होकर छोटी लाइन मार्ग से आईटीसी रोड पर जाना पड़ता है। शारदानगर में ओवरब्रिज से उतरने पर यदि किसी वाहन को सर्किट हाउस जाना है तो उसे यू-टर्न लेना पड़ता है। मगर सड़क की चौड़ाई कम होने की वजह से बड़े वाहनों को यूटर्न में परेशानी रहती है। यदि ओवरब्रिज को अंबाला रोड से सीधे सर्किट हाउस के सामने आईटीसी रोड पर उतारा जाता तो भारी वाहनों को भीड़भाड़ वाले क्षेत्र से न गुजरना पड़ता। वह सीधे आईटीसी रोड पर जाकर दिल्ली रोड और अन्य मार्गों पर निकल सकते थे। इसलिए इस दिक्कत को दूर करना होगा।
विज्ञापन

---
शारदानगर में अंबाला रोड से सर्किट हाउस तक रैंप बनाने की मांग की गई है। इस पर हमने तैयारी शुरू कर दी है। अभी हम डिजाइन तैयार करा रहे हैं। कितना बजट रहेगा इस पर भी काम चल रहा है। जितेंद्र केन, मुख्य अभियंता, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें