फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों को दी आग से बचाव की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शारदा नगर स्थित केएलजी पब्लिक में अग्निशमन विभाग के अधिकारियों द्वारा बच्चों को आग से बचाव की जानकारी दी गई और आग लगाकर उसको बुझाने के तरीके करके दिखाए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में वरिष्ठ अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह ने कहा कि आग जितनी उपयोगी है, उतनी ही विश्वंसक भी है। लोगों को आग का प्रयोग सावधानीपूर्वक करना चाहिए। आग लगने की स्थिति में घबराने की बजाय उसे शांत करने के उपाय करने चाहिए। सबसे पहले ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए, जिससे आग फैलने न पाए और फिर रेत, पानी एवं अन्य वस्तुओं का प्रयोग कर उसे बुझाना चाहिए। अग्नि सुरक्षा के उपायों को अपनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। स्कूलों, पेट्रोल पंप, आतिशबाजी वाले स्थानों, अति व्यवस्त बाजारों में लोगों को आग से सुरक्षा एवं बचाव के उपायों की जानकारी दी जा रही है। इस मौके पर अनिल कौशिक, प्रगीत कुमार, लोकेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें