फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीजी को दी एके-47 राइफल लूट मामले की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। एके-47 राइफल लूट प्रकरण में बृहस्पतिवार को बजरंग दल के नेताओं ने लखनऊ में एडीजी आनंद कुमार से मुलाकात कर उन्हें पूरी घटना से अवगत कराया। इस संबंध में एडीजी ने एसटीएफ के आईजी अमिताभ यश से बात की है।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में शामिल तथा मामले की प्रभावी पैरवी कर रहे बजरंग दल नेता विकास त्यागी ने दूरभाष पर बताया कि एके-47 राइफल लूट प्रकरण की जांच एसटीएफ कर रही है। उन्होंने एडीजी आनंद कुमार को बताया कि मामले से जुड़े आरोपियों की गिरफ्तारी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। जिस पर एडीजी ने कहा कि अभी कोर्ट में चार्जशीट दाखिल नहीं हुई है। हाईकोर्ट के स्टे की कापी उन्हें अभी नहीं मिली है। एसटीएफ मामले की जांच कर रही है। लूटी गई पुलिस की एके-47 को हर हाल में बरामद किया जाएगा। मामले को एसटीएफ ही खोलेगी। बता दें कि वर्ष 2013 में फल विक्रेता अफजाल की हार्ट अटैक से हुई मौत के बाद देवबंद में बवाल हो गया था। उपद्रवियों ने पुलिस पर अफजाल को डंडा मारने का आरोप लगाते हुए जमकर तोडफ़ोड़ व आगजनी की थी। बलवाइयों ने पुलिस की एके-47 राइफल छीन ली थी। जिसका आज तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। सूत्रों की माने तो एसटीएफ देवबंद में ही डेरा डाले हुए है। प्रतिनिधिमंडल में दूधली के प्रधान कुलदीप सैनी तथा भाजपा नेता शिवराज सिंह रोड शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें