फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस फोर्स लेकर शुरू कराया टावर का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की मौजूदगी में शुरू कराया टावर का निर्माण
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। किसानों के लगातार विरोध के चलते विद्युत निगम की टीम रविवार को भारी पुलिस बल के साथ गांव नल्हेड़ा गुर्जर पहुंचकर निर्माण कार्य शुरू कराया। वहीं, ग्रामीणों ने सांसद की अगुवाई में डीएम से मिलकर टावर निर्माण के लिए तीन लाख रुपये की बजाय तीस लाख रुपये का मुआवजा दिलाने की मांग की।
बता दें कि गांव चुनैहटी गाड़ा में बनाए गए पावर ग्रिड़ के लिए गांव नल्हेडा गुर्जर, चांदनपुर, मनानी, छिदबना आदि गांवों में विद्युत टावर लगाने का काम जारी है। इसके लिए दो दिन पूर्व टीम गांव नल्हेडा गुर्जर पहुंची थी। यहां ग्रामीणों के विरोध के चलते टीम को बैरंग लौटना पड़ा था। इसके बाद रविवार को टीम भारी पुलिस बल लेकर फिर से गांव पहुंची और टावर लगाने का काम शुरू कर दिया। इसके विरोध में ग्रामीण इकट्ठा होकर जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां सांसद राघव लखनपाल शर्मा की अगुवाई में डीएम प्रमोद कुमार पांडेय से मिले और अपनी मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान महेश कुमार, यशपाल सिंह, रमेश चंद, बिरम सिंह आदि ने डीएम को बताया कि प्रति टावर किसानों को मात्र तीन लाख रुपये का मुआवजा देने की बात की जा रही है जबकि टावर लगने वाले स्थल पर जमीन का काफी हिस्सा प्रभावित होता है। लाइनों के नीचे आने वाले पेड़ भी काटने पड़ते हैं। इसका कोई मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने प्रति टावर तीस लाख रुपये का मुआवजा दिलाने की मांग की। डीएम से मिलने के बाद ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो वे काम रुकवा देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें