फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहरू मार्केट सहित कई बाजारों में बनेंगे फुटपाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
नेहरू मार्केट सहित कई बाजारों में बनेंगे फुटपाथ
विज्ञापन


सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना के तहत नेहरू मार्केट, प्रताप मार्केट समेत शहर के सभी प्रमुख बाजारों में सड़कों को चौड़ा कर फुटपाथ बनाए जाएंगे। फुटपाथ बनाने के पीछे दो मकसद हैं। पहला यह कि पैदल चलने वालों को राहत देना और दूसरा सड़कों पर अतिक्रमण को रोकना शामिल है। इतना ही नहीं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए डिवाइडर भी बनाए जाएंगे। इसकी कार्ययोजना तैयार की जा चुकी है।
वर्तमान में शहर के तमाम बाजारों और प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण है। अंबाला रोड पर सड़क पर 40 से 50 फुट तक अतिक्रमण है। देहरादून रोड और पुल जोगियान से बेहट बस स्टैंड तक चकराता रोड पर भी भारी अतिक्रमण है। अनेक दुकानें सड़कों पर चल रही हैं। लोगों ने नाले पर कब्जा कर दुकानें खड़ी कर ली हैं। नेहरू मार्केट, प्रताप मार्केट, पूरा शहीद गंज, जामा मस्जिद के सामने, लोहानी सराय, रायवाला क्षेत्र, कोर्ट रोड, बोमनजी रोड, चिलकाना रोड आदि भी अतिक्रमण की जद में हैं।
विज्ञापन

इतना ही नहीं, घंटाघर चौक तक पर अतिक्रमण है। स्मार्ट सिटी योजना में शामिल होने के बाद नगर निगम ने 50 साल पुराने रिकार्ड के आधार पर सड़कों से अतिक्रमण हटाने की बात कही है। सड़कों की पैमाइश का काम शुरू हो चुका है। टीम बाजारों में जाकर सड़कों की पैमाइश कर रही है। इसकी वजह से अतिक्रमण करने वाले टेंशन में हैं। नगर निगम स्मार्ट सिटी योजना के तहत सड़कों का चौड़ीकरण कराएगा। चौड़ीकरण के साथ ही फुटपाथ बनाए जाएंगे। यह फुटपाथ कोर्ट रोड, नेहरू मार्केट, प्रताप मार्केट, अंबाला रोड आदि पर बनेंगे। इसके अलावा प्रमुख सड़कों पर डिवाइडर भी बनाए जाएंगे। हालाकि ज्यादातर मार्गों पर विकास प्राधिकरण दो साल पहले डिवाइडर बना चुका है मगर अब भी कई मार्ग शेष हैं।
---
साइकिल ट्रैक भी बनाएगा निगम
स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर में दो मार्गों पर साइकिल ट्रैक भी बनाए जाएंगे। इसके लिए मार्गों का भी चयन कर लिया गया है। जिनमें एक मार्ग मंडी कोतवाली क्षेत्र का है, जबकि दूसरा सदर कोतवाली का है। साइकिल ट्रैक की लंबाई पांच सेे सात किलोमीटर होगी। साइकिल सवार इन ट्रैक का इस्तेमाल कर सकेंगे।
-------------------------------------
होर्डिंग्स, विद्युत पोल और ट्रांसफार्मर भी हटेंगे
सड़कों को चौड़ीकरण के लिए एक ओर जहां नगर निगम अतिक्रमण हटाएगा। वहीं वह अपने द्वारा लगवाए गए करीब 300 होर्डिंग्स को भी हटवाएगा। गौरतलब है कि निजी कंपनी द्वारा अनेक होर्डिंग्स को सड़कों पर गलत तरीके से लगाया गया है। उन्हें हटाने के आदेश काफी पहले जारी हो चुके थे। उधर, सड़कों पर रखे ट्रांसफार्मर और विद्युत पोल भी हटेंगे, जो वर्तमान में सड़कों के बीच में आ गए हैं।
--------------------------------------
थाने और चौकियों के लिए तलाशी जा रही है जगह
शहर में अनेक पुलिस थाने और चौकियां सड़कों पर हैं। इनमें थाना कुतुबशेर, देहात कोतवाली, चौकी राकेश केमिकल, चौकी सिविल लाइंस, चौकी चंद्रनगर आदि शामिल हैं। थाना कुतुबशेर अंबाला हाइवे के बीच में होने की वजह से यातायात प्रभावित रहता है। प्रशासन इन तमाम थानों और चौकियों को सड़कों से हटाने के लिए इनके लिए जगह तलाश रहा है।
विज्ञापन

--------------------------------------
स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर की सड़कों का चौड़ीकरण होना है। हम डिवाइडर के साथ ही फुटपाथ और साइकिल ट्रैक भी बनाने वाले हैं। इसके लिए अतिक्रमण हटाया जाना बेहद जरूरी रहेगा। हमारी शहरवासियों से अपील है कि वह शहर के विकास में बाधा बनने की बजाय इसके विकास के लिए आगे आएं। शहर में होने वाले विकास का लाभ भी उन्हीं को होना है।
गौरव वर्मा, नगरायुक्त।
----------------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें