फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोमबती से घर में लगी आग, मासूम समेत दो झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
जलती मोमबत्ती गिरने से लगी आग, मासूम सहित दो झुलसे
विज्ञापन

देवबंद(सहारनपुर)। नूनाबड़ी गांव में रविवार रात एक घर में जलती हुई मोमबत्ती गिरने से आग लग गई। इसमें चार साल का एक मासूम बुरी तरह झुलस गया। उसे बचाने की कोशिश में एक अन्य व्यक्ति भी आग की चपेट में आ गया। मासूम को गंभीर हालत में दिल्ली के अस्पताल में ले जाया गया है। हादसे में घर में रखा लाखों रुपये का सामान भी जल गया।
रविवार रात नूनाबड़ी गांव निवासी मौलवी अफजाल की पत्नी सय्यारा परिवार के साथ कमरे में सो रही थी। बिजली न होने के कारण उसने मोमबत्ती जलाकर प्लास्टिक के कूलर पर रखी थी। रात रीब 9.30 बजे अचानक मोमबत्ती गिर गई और उससे कूलर में आग गई। इसके बाद वहां रखे सामान ने आग पकड़ ली। कुछ ही देर बाद आग ने भयंकर रुप ले लिया। जैसे ही परिवार के लोगों की आंख खुली तो उनमें चीख पुकार मच गई। किसी तरह सय्यारा, उसकी बेटी अदीबा (3) और फातिमा (डेढ़ वर्ष) को लेकर बाहर निकली जबकि चार वर्षीय बेटा मसीउल्लाह कमरे में ही फंसा रहा गया। इस दौरान चीख पुकार की आवाज सुनकर वहां लोगों की भारी भीड जमा हो गई। लेकिन आग की लपटों को देखकर किसी की हिम्मत भीतर घुसने की नहीं हो रही थी। इस दौरान वहां पहुंचे मौलवी अफजाल के पड़ोसी हारुन कंबल आदि लपेट कर भीतर घुस गया और बामुश्किल मसीउल्लाह को बचाया। लेकिन तब तक मसीउल्लाह आग में बुरी तरह झुलस चुका था। हारुन भी बुरी तरह झुलसा। बाद में घायलों को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत के चलते मासूम मसीउल्लाह को दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। बताया जाता है कि मौलवी अफजाल समीप के गांव बेलड़ा के एक मदरसे में पढ़ाता है और हादसे के वक्त वह मदरसे में गया हुआ था।
विज्ञापन

-------
जान बचाने के लिए लकड़ी की अलमारी में घुस गया मसीउल्लाह
देवबंद। घर में जब आग लगी तो चार वर्षीय मसीउल्लाह गहरी नींद में सोया हुआ था। आनन फानन में पत्नी दो बच्चों को तो बाहर ले आई जबकि मसीउल्लाह भीतर फंस गया। जब उसकी आंख खुली तो वह जोर जोर से चिल्लाने लगा और आग से बचने के लिए वह पास में रखी लकड़ी की अलमारी में छुप गया। इस दौरान अलमारी ने भी आग पकड़ ली और उसी में वह बुरी तरह झुलस गया।

नूनाबड़ी में पिछले 20 दिनों से फूंका पड़ा हैं विद्युत ट्रांसफार्मर
देवबंद। नूनाबड़ी गांव के ग्रामीणों का कहना है कि गांव में रखा ट्रांसफार्मर पिछले करीब 20 दिनों से फूंका पड़ा है। कई बार विद्युत निगम अधिकारियों से शिकायत भी की। लेकिन आज तक फूंका ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। बिजली न होने के कारण लोग घरों में मोमबत्ती आदि जलाकर सोते हैं।
विज्ञापन

---------
मारपीट में एक घायल, तीन पर रिपोर्ट दर्ज
देवबंद। मोहल्ला शिवचौक पर कहासुनी को लेकर तीन लोगों ने एक व्यक्ति को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शिवचौक निवासी नदीम ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि सोमवार को पड़ोस में स्थित दुकान पर सामान लेने के लिए गया था। कुछ सामान उक्त दुकान पर न होने के चलते वह पड़ोसी असलम की दुकान पर चला गया। आरोप है कि असलम ने दूसरी दुकान से सामान लेने को लेकर उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी। जब इसका विरोध किया तो साथी अफजल और साकिब के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने नदीम की तहरीर पर तीनों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें