छुटमलपुर (सहारनपुर)। बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के सांसद द्वारा गोद लिए गए आदर्श गांव खुशहालीपुर में बुधवार की रात बिजली गिरने से एक भैंस की मौत हो गई। जबकि कई ग्रामीणों के बिजली उपकरण फुंक गए। रात एक बजे के करीब उक्त गांव में बिजली गिरी। इससे पूर्व प्रधान मोल्हू सिंह की भैंस करंट की जद में आकर मर गई। जबकि ग्रामीण संजय सैनी का बैट्रा जोरदार धमाके के साथ फट गया। इससे एकबारगी उसके परिजन दहशत में आ गए। गांव में कई ग्रामीणों के बिजली उपकरण भी फुंक गए। काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा।