फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समितियों में संचालकों के लिए नामांकन पत्र दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
समितियों में संचालकों के लिए नामांकन पत्र दाखिल
विज्ञापन

चिलकाना (सहारनपुर)। क्षेत्र में सहकारी समितियों के संचालकों के चुनाव के लिए शनिवार को नामांकन पत्र दाखिल किए गए। शनिवार को सुबह से ही किसान सेवा सहकारी समितियों पर संचालकों के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का सिलसिला शुरू हो गया था। नामांकन के लिए पहुंचे दावेदारों और समर्थकों में काफी जोश देखने को मिला।
सहकारी समिति बुड्ढाखेड़ा में 20 प्रत्याशियों ने संचालक पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। वहीं औरंगजेबपुर से अफजाल और घाटहेडा से इलमचंद निर्विरोध की स्थिति में पहुंच गए क्योंकि
विज्ञापन

इन दोनों गांव से किसी अन्य ने नामांकन नहीं किया। इसी प्रकार सहकारी समिति दास्सावाला में चुनाव अधिकारी सलीम अहमद की देखरेख में कुल 25 लोगों ने नामांकन दाखिल किए। इस समिति में ग्राम डिंडोली से जोगिंदर, फिरोजाबाद से गुलबहार, बड़गांव से राजकुमार निर्विरोध स्थिति में पहुंच गए। इन गांवों में भी कोई दूसरा दावेदार सामने नहीं आया।
विज्ञापन

महेश्वरी कलां और दास्सेवाला गांव से पांच-पांच नामांकन दाखिल किए गए । सहकारी समिति पटनी में कुल 15 नामांकन किए गए। इसमें पटना उफ़ॱर नया बांस से किरणों देवी, चालाकपुर से इकलाख, भोजपुर गुर्जर से बरकत अली, पटनी से जूली तथा सीकरी से महराज आलम निर्विरोध स्थिति में रहे। सहकारी समिति आल्हनपुर में 16 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। यहां केवल दभेड़ा कला से महेंद्र कुमार का ही नामांकन रहा। चिलकाना सहकारी समिति में नौ, सुल्तानपुर सहकारी समिति में सात, दुमझेड़ा सहकारी समिति में नामांकन किए गए। सभी समितियों पर चुनाव को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें