फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी कक्षाओं के प्रेक्टिकल की तिथियां घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज में पीजी कक्षाओं के प्रैक्टिकल की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। एमए चित्रकला के तीसरे सेमेस्टर के परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा 18 से 21 जनवरी तक सुबह नौ बजे से होंगी। पहली परीक्षा क्रिएटिव कंपोजिशन की होगी। सेशन वर्क भी परीक्षा के पहले दिन ही जमा कराना होगा। पहले सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 22 से 24 जनवरी तक होंगी, जो सुबह आठ बजे से होंगी। पहली परीक्षा पोट्रेट स्टडी की होगी। एमए अर्थ शास्त्र के पहले और तीसरे सेमेस्टर के परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा 24 जनवरी को सुबह साढ़े नौ बजे से विभाग के कक्ष संख्या 16 में होगी। एमए इतिहास के पहले और तीसरे सेमेस्टर के परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा 19 जनवरी की पूर्वाह्न 11 बजे से होगी। एमए राजनीति शास्त्र के पहले और तीसरे सेमेस्टर के परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा 20 जनवरी की सुबह साढ़े नौ बजे से विभाग में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें