फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार सौ मीटर दौड़ में अंजू व साक्षी ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। गांव महंगी स्थित गुरुनानक कन्या इंटर कालेज में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया। छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साह पूर्वक सहभागिता की।
विज्ञापन

कालेज परिसर में प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करते हुए पूर्व प्रधान रामकुमार वर्मा, प्रबंधक मेघराज सैनी और प्रधानाचार्य कुसुम चौधरी ने गत वर्ष की चैंपियन सपना कोरी को मशाल प्रदान की। प्रबंधक मेघराज सैनी ने कहा कि कॉलेज स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं कराने का मकसद छात्र-छात्राओं में छिपी प्रतिभा को विकसित कर सर्वांगीण विकास करना और उनके करियर को संवारना है। चैंपियन सपना कोरी ने विजय पताका लेकर मैदान का चक्कर लगाया। इसके उपरांत आहूत बालिकाओं की सीनियर वर्ग 200 मीटर दौड़ में भावना प्रथम, स्वाती द्वितीय एवं कोमल रानी तृतीय रही। जूनियर वर्ग में निकिता ने प्रथम, काजल ने द्वितीय और साक्षी सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग बालकों मे 200 मीटर में रोहित शर्मा ने प्रथम, अकमल ने द्वितीय और प्रिंस सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग बालिका की 400 मीटर दौड़ में अंजू, कोमल और आंचल क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रही। वही जूनियर वर्ग बालिका 400 मीटर दौड़ में साक्षी सैनी प्रथम, युशी द्वितीय और काजल तृतीय स्थान पर रही। बालकों में अकमल ने प्रथम, रोहित ने द्वितीय एवं उज्जवल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अध्यक्षता सरदार अनूप सिंह और संचालन प्रधानाचार्या कुसुम चौधरी ने किया। कुसुम अग्रवाल, गुरेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें