देवबंद (सहारनपुर)। अवैध खनन पर पाबंदी के बावजूद क्षेत्र में सफेदपोशों की शह पर धड़ल्ले से खनन से भरे ट्रक उतारे जा रहे हैं। सोमवार को थीतकी गांव में पुलिस ने बजरी से भरे ट्रक को पकड़ कर सीज कर दिया। बताया जाता है कि उक्त ट्रक को एक जनप्रतिनिधि के भतीजे ने मंगाया था। जबकि इससे पूर्व पुलिस और खनन व्यापारी के बीच कहासुनी भी हुई। सोशल मीडिया पर कहासुनी की वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने कार्रवाई की।
सोमवार को थीतकी गांव में एक खनन व्यापारी बजरी से भरा ट्रक उतरवा रहा था। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर वहां पहुंचे एक पुलिसकर्मी ने ट्रक को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो खनन व्यापारी पुलिसकर्मी से बहस करने लगा। इस दौरान किसी व्यक्ति ने पुलिस और खनन व्यापारी के बीच हो रही कहासुनी की वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसमें खनन व्यापारी पुलिसकर्मी को एसएसपी से बात करने की धमकी देते दिखाई दे रहा है। बताया जाता है कि खनन व्यापारी एक जनप्रतिनिधि का भतीजा है। वीडियो देखने के बाद कोतवाल पंकज कुमार त्यागी तुरंत फोर्स के साथ थीतकी गांव पहुंचे और ट्रक को कब्जे में लेकर उसे सीज कर दिया। कोतवाल पंकज त्यागी का कहना है कि किसी को भी एनजीटी आयोग के आदेशों का उल्लंघन नहीं करना दिया जाएगा। यदि कोई अवैध खनन लाते हुए पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं, नगर में कई स्थानों पर सफेदपोशों की शह पर खनन से भरी गाडिय़ां उतारी जा रही हैं। इतना ही नहीं नगर में कई दुकानों पर ऊंचे दाम वसूलकर अवैध खनन की बिक्री हो रही है। ब