फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमकी, प्रलोभन देने वालों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
धमकी, प्रलोभन देने वालों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान। नगर पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों की शनिवार को थाना परिसर में बैठक हुई। इसमें एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि कोई भी प्रत्याशी मतदाताओं को किसी प्रकार की धमकी, प्रलोभन, शराब व अन्य खाद्य सामग्री का वितरण करते पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एसडीएम ने कहा कि जांच के लिए नगर में कई टीमें लगाई गई हैं। बैठक में रिटर्निंग ऑफिसर डा. सौरभ राजपूत ने कहा कि प्रत्याशी अपने व्यय के लेखा-जोखा की जांच कराएं। समस्त उम्मीदवारों के व्यय का लेखा-जोखा परीक्षण 22 नवंबर से 28 नवंबर तक किया जाएगा। बैठक में नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी एजाज अहमद, एसएसआई देवेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें