फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भावपूर्ण स्मरण

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु तेग बहादुर का बलिदान दिवस मनाया
विज्ञापन

अंबेहटा। सिखों के नवें गुरु तेग बहादुर के बलिदान दिवस पर उनका भावपूर्ण स्मरण कर उनके कार्यों की चर्चा की गई। अजीत सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज मे हुए कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु तेग बहादुर के चित्र पर पुष्पार्चन से हुआ। प्रधानाचार्य रघुनाथ सिंह चौहान ने अपने उद्बोधन में बताया कि गुरु तेग बहादुर का जन्म एक अप्रैल 1621 को और बलिदान 1675 को हुआ। प्रधानाचार्य ने बताया कि ऐसे लोगों के बलिदानों से प्रेरणा लेकर हमें राष्ट्र निर्माण में सहयोग देना चाहिए। इस दौरान प्रबंध समिति के अध्यक्ष अश्वनी मित्तल, गौरव मित्तल, कश्मीर सिंह, वेद भूषण गुप्ता, रामपाल सिंह, नित्यानंद शर्मा, नागेंद्र कुमार, विजय कुमार, प्रियंका, अनिता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें