फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मद और मोह के त्याग से ही ईश्वर की प्राप्ति संभव

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव (सहारनपुर)। पंडित पीयूष महाराज ने कहा कि मद और मोह को त्यागकर ही मोक्ष की प्राप्ति संभव है। अहंकार नहीं करना चाहिए, यह तो मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन है। बुधवार को चंदपुर गांव के गढ़ी मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के समापन अवसर पर पंडित पीयूष महाराज ने कहा कि हर मनुष्य को एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। वर्तमान में पर्यावरण संकट आने वाली पीढ़ियों के लिए भस्मासुर साबित होता दिख रहा है। ऐसे में हम सभी का दायित्व है कि मानव कल्याण के लिए हम पर्यावरण संरक्षण के लिए हर सूरत में अपनी आहुति डालें। इससे पूर्व सात दिनों तक चलने वाली कथा में उन्होंने सुदामा चरित्र, गोवर्धन उत्सव, श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं व विवाह का भाव विभोर वर्णन किया। इस दौरान मोहित शर्मा, शर्मिष्ठा, कविता, मधुबाला, पिंकी, अंजलि, बबीता, आस्था, सुनीता, महेंद्र सिंह, धर्मपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें