खंभे से टकराई ट्रैक्टर ट्राली, हादसा टला
चिलकाना (सहारनपुर)। ग्राम अहाडी के गन्ना क्रय केंद्र से गन्ने से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली बुधवार शाम करीब चार बजे सरसावा के लिए आ रही थी। सुल्तानपुर के फिराजोबाद रोड पर सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे से ट्राली टकरा गई। इसमें खंभा टूट गया और तार सड़क पर गिर गये। गनीमत यह रही कि उस समय बिजली नहीं आ रही थी। सूचना मिलने पर विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने खंभे और तारों को ट्राली से अलग किया।