फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर के खिलाड़ियों का लखनऊ में रहा दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। लखनऊ में आयोजित हुई सब जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत, कांस्य पदकर जीतकर जनपद का मान बढ़ाया। टीम के कोच संदीप रंधावा रहे। सभी खिलाड़ियों का सहारनपुर पहुंचने पर जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव डा. अशोक कुमार गुप्ता ने समारोह आयोजित कर सम्मानित किया। इस दौरान मंडलीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, यशपाल सिंह पुंडीर, गुलाब सिंह, डा. संदीप गुप्ता, धमेंद्र प्रताप, राम शरण, अनिल भाटी, काशी नरेश यादव, पोपिन कुमार, रूबिका नेगी, रविकांत धीमान मौजूद रहे।
विज्ञापन

------------------------------------------
खिलाड़ी का नाम खेल पदक
कुमारी सलोनी तीन किलोमीटर पैदल चाल स्वर्ण पदक
कुमारी निकिता बिष्ट 100 मीटर बाधा दौड़ रजत पदक
कुमारी अंजली 400 मीटर दौड़ कांस्य पदक
कुमारी अंशु जैवलीन थ्रो कांस्य पदक
आशीष 600 मीटर दौड़ रजत पदक
आधार सिंह 100 मीटर दौड़ कांस्य पदक

प्रतियोगिताओं के लिए कराया ट्रायल
सहारनपुर। उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव ने बताया कि झांसी में 28 से 30 सितंबर तक आयोजित होने वाली महिला टेनिस एवं हॉकी प्रतियोगिता के लिए क्षेत्रीय खेल कार्यालय में मंडलीय स्तरीय चयन एवं ट्रायल कराया गया। 24 सितंबर को स्पोट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय ट्रायल सुबह 11 बजे और मंडलीय स्तरीय चयन दोपहर दो बजे होगा। 23 से 25 सितंबर तक फैजाबाद में आयोजित होने वाली खो-खो एवं वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए क्षेत्रीय खेल कार्यालय में मंडल स्तरीय चयन ट्रायल कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें